पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता । राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में पेरेंट-फैकल्टी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन एवं समग्र विकास की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाना था। संस्‍थान की पीएफएम नोडल पदाधिकारी डॉ. स्वेता कुमारी ने बताया कि प्रत्येक सेमेस्टर में इस प्रकार की बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें विद्यार्थियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट, उपस्थिति, तथा अकादमिक प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की जाती है। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रगति की स्पष्ट जानकारी मिलती है। संस्‍थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि यह पहल अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे दोनों पक्षों के बीच समन्वय बेहतर होता है, जो वि...