पूर्णिया, सितम्बर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अम्बेडकर सेवा सदन टैक्सी स्टैंड पूर्णिया के सभागार में पेरियार ललई सिंह यादव की 114वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर भारत का पेरियार ललई सिंह यादव के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ जनार्दन यादव ने कहा कि ललई सिंह यादव ने सच्ची रामायण लिखकर पूरे देश में खलबली मचा दी थी। इनके द्वारा कई पुस्तकें भी लिखी गई है जिन्हें खरीद कर पढ़ा जाना अति आवश्यक है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा कि वह स्वतंत्रता आंदोलन में जेल भी गए थे। आधुनिक भारत के निर्माता, सामाजिक न्याय और सामाजिक परिवर्तन के महानायक ईडी रामास्वामी नायकर को अपना आदर्श मानते थे। पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर के विचारों से प्रेरित थे। वे स्वाभिमानी और विद्रोही स्वभाव के थे। इनके द्वारा कई पुस्तकें ...