रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरिनैटोलॉजी एंड रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी का सम्मेलन रांची के एक होटल में आयोजित हुआ। इसमें पटना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उषा शर्मा व रांची की डॉ ब्यूटी बनर्जी ने अपने विचार साझा किए। सोसाइटी के अगले सत्र के लिए डॉ अंजना झा को अध्यक्ष औा डॉ ब्यूटी बनर्जी को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ उषा नाथ, डॉ प्रीति बाला सहाय, डॉ कुमकुम विद्यार्थी, डॉ रेखा देबुका, डॉ ज्योति राय, डॉ शशिबाला सिंह, डॉ सुनीता झा, डॉ सुमन सिन्हा, डॉ निर्मला सिंह, डॉ मधुलिका व डॉ हिना सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...