पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। ललित हरि चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 में मिल बंद करने का दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। चीनी मिल ने किसानों से एक अप्रैल तक गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है। चीनी मिल के अध्यासी ने दूसरा नोटिस जारी किया है। उसमें कहा गया है कि मिल को प्रतिदिन पेराई के लिए मांग अनुसार गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित न हो पाने के कारण सम्पूर्ण अवशेष गन्ने की आपूर्ति जे लिए 31 मार्च की तारीख तय की गई थी। इसके बाद भी किसान गन्ने की आपूर्ति नहीं कर रहे है, जिससे यह प्रतीत होता है कि चीनी मिल को आपूर्ति के लिए अवशेष गन्ने की मात्रा बहुत कम रह गयी है।मिल को धीमी गति पर चलाने के बावजूद भी पेराई क्षमतानुसार गन्ने की उपलब्धता न होने के कारण मिल रोजाना नो-केन में बन्द हो रही है। अपनी पेराई क्षमता से बहुत कम गन्ने की पेराई कर रही है। मिल स्...