शामली, मार्च 19 -- शामली। शुगर मिल के शहर के बीच और अतिव्यस्त क्षेत्र में होने के कारण गन्ना वाहनों से हर साल ही पेराई सत्र के आखिर में जाम की समस्या विकट हो जाती है। कारण पेराई सत्र के आखिर में किसान भी इंडेट के हिसाब से गन्ना लेकर आते है। हालांकि जब से त्रिवेणी प्रबंधन ने शुगर मिल की कमान संभाली है तब से हालात कुछ बेहतर हुए है। अब तभी जाम लगता है जब शुगर मिल में तकनीकी खराबी आती है। इस कारण तौल प्रभावित होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...