समस्तीपुर, जुलाई 19 -- समस्तीपुर। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को ठंडा पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का केसघटना का विवरण दूधपुरा वार्ड-4 निवासी कौशल्या देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 15 मई को उनके पति साधु शरण राय को धरमपुर निवासी संजय राय और प्रीतम सिन्हा उर्फ सोनू ने फोन कर धरमपुर चौक स्थित एक वस्त्रालय में आयोजित पार्टी में बुलाया था। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद नरेश राय और महेश राय भी उनके घर पहुंचे और पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें साथ ले गए।जहरीले पेय का सेवन पार्टी के दौरान आरोपितों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके पति ...