रामपुर, मई 7 -- रामपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप सेंटर में स्थित परिवार कल्याण केन्द्र परिसर में सीआरपीएफ पत्नी कल्याण संघ (कावा) के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन पोषण और कौशल-अप कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कावा की अध्यक्षा रेखा सिंह ने कौशल विकास पर जोर दिया। गर्मी में सेहत की सुरक्षा (आहार-विहार) कार्यशाला के मुख्य वक्ता और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने ग्रीष्मकालीन आहार-विहार का महत्व बताते हुए कहा कि कि इस मौसम में हमारा खान-पान शरीर को ठंडा रखने के लिए होना चाहिए। तरल पदार्थों जैसेझ्र छाछ, नींबू पानी, बेल का शरबत और मौसमी फलों (तरबूज, खीरा) का अधिक से अधिक सेवन करें। यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों को दिया गया स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण गरिष्ठ और तैलीय भोजन के सेवन से बचाव रखें। च...