पेय जलापूर्ति योजनाएं समय से पूरी होंगी
पटना, मई 15 -- राज्य में पेय जलापूर्ति योजनाएं समय पर पूरी होंगी। इसके लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। पीएचईडी मंत्री ने अधौरा, मठिहानी और सुल्तानगंज बहुग्रामीय जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाकर समय पर पूरा करने के लिए कहा। मंत्री ने अधौरा बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना के तहत भभुआ जिले के अधौरा प्रखंड के फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों एवं रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मठिहानी बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना की समीक्षा के दौरान आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.