फरीदाबाद, जून 26 -- पलवल, अजित कुमार। पेयजल स्वच्छ करने के लिए क्लोरीन की मशीन लगाने की तैयारी जिले में तेज हो गई है। करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से 24 से अधिक बूस्टरों पर स्वचलित गैसीय क्लोरीनेशन सिस्टम लगाया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद करीब डेढ़ लाख लोगों को बैक्टीरिया मुक्त और सुरक्षित पेयजल मिलने की उम्मीद है। जन स्वास्थ्य विभाग ने होडल शहर और आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति को और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने 24 से अधिक बूस्टरों पर स्वचलित गैसीय क्लोरीनेशन सिस्टम लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर पूरा होते ही मशीनें लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पिछले कुछ समय से विभिन्न क्षेत्रों में पानी में पर्याप्त क्लोरीन नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही थीं। ...