चाईबासा, मार्च 22 -- चाईबासा। झींकपानी प्रखंड के टुटुगुटु पंचायत के विभिन्न गांव में जल सहियाओं ने पेयजल के विभिन्न स्रोतों की जांच तथा इसकी स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस जन जागरूकता अभियान के तहत जल की गुणवत्ता को लेकर जीपीसीएम सुषमा खंडाईत ने ग्रामीणों को पानी हमेशा ढक कर रखने और नियमित अंतराल पर जल स्रोतों एवं उसके आसपास की सफाई करने को कहा, ताकि जल जनित बीमारियों से बचे रहें। उन्होंने ग्रामीणों को जल स्रोतों के आसपास एक नियमित अंतराल पर सफाई करने पर जोर दिया। पानी में थोड़ी भी शिकायत होने पर उसकी जांच करवाने का सुझाव दिया। मानसून के आने से पूर्व और बदलते मौसम के दौरान जल जनित बीमारियों को लेकर कोई समस्या न हो, इसे लेकर भी ग्रामीणों को जागरुक किया गया। इस मौके पर स्थल पर ही जल की जांच भी की गई। इस कार्य में विंगतोपांग ग...