रामगढ़, मई 13 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को डीसी ऋतुराज ने जिला स्तरीय वाटर टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम जनों को निर्बाध जलापूर्ति कराने एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष शिविरों की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार 2 से 15 मई तक आयोजित किए जा रहे विशेष जलापूर्ति शिविरों के तहत विभिन्न प्रखंडों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्रखंडवार आयोजित शिविरों, प्राप्त शिकायतों, उनके निष्पादन एवं आम जनों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पेयजल, बिजली और सिंचाई योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश बैठक के दौरान ड...