देवघर, अप्रैल 12 -- सारठ। पंचायत क्षेत्र में हो रही पेयजल समस्या को देखते हुए प्रखंड के बसहाटांड़ पंचायत के मुखिया रणधीर कुमार राय ने अपने निजी मद से ग्रामीणों को पानी टंकी उपलब्ध कराया है। इस बाबत मुखिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में चापाकल, जलमीनार आदि खराब होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही थी। वहीं शादी विवाह समेत अन्य सार्वजनिक कार्यों में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता था। उन समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों के लिए निःशुल्क पेयजल टंकी उपलब्ध कराया गया है। ताकि जहां भी पेयजल की समस्या हो वहां तत्काल टंकी के माध्यम से पेयजलापूर्ति बहाल रखा जा सके। साथ ही शादी विवाह आदि समारोह में लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पानी टंकी का का उपयोग कर सकेंगे। उसी उद्देश्य से शनिवार को पानी टंकी ग्रामीणों को सौंप दिया गया। वहीं मुखिया...