जामताड़ा, अप्रैल 15 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। आसन्न ग्रीष्म ऋतु के परिप्रेक्ष्य में जामताड़ा जिले के अंतर्गत अवस्थित सभी प्रखंडों के कुल 118 पंचायतों में संभावित पेयजल संकट के ससमय, त्वरित एवं स्थायी निराकरण हेतु पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को डीसी के निर्देश पर जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों यथा जामताड़ा सदर प्रखंड के बेवा, चंद्रदीपा एवं पियालसोला, नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड एवं नवाडीह, नाला प्रखंड के गेड़िया एवं पांजुनियाँ, करमाटांड़ प्रखंड के बरमुंडी एवं बरदाहा, फतेहपुर प्रखंड के अगैयासरमुंडी, कुंडहित प्रखंड के खाजूरी एवं भेलुवा पंचायत में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारियों, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता सहित प्रखंड स्तरीय कर्मी सहित तकनीकी अधिकारियों के विशेष जांच दल के द...