जामताड़ा, अप्रैल 17 -- कुंडहित, प्रतिनिधि।जिला प्रशासन के निर्देश पर कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। पखवाड़े के तहत प्रखंड प्रशासन द्वारा गठित टीमों के माध्यम से खराब पड़े चापाकलो और जलमीनारो की को सूचीबद्ध कराया जा रहा है। पखवाड़े के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा द्वारा पंचायत पंचायत का भ्रमण कर वार्ड सदस्यों और जल सहियाओं के साथ बैठक की जा रही है। सभी को खराब पड़े चापाकलो और जलमीनारो की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय को मुहैया करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने बताया कि आसन्न गर्मी के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत ना हो। यह भी पढ़ें- बीडीओ से खराब पड़े चापाकल को ठीक कराने की मांग इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र...