रांची, मार्च 12 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने प्रखंडवार संपर्क नंबर जारी किए हैं। उपायुक्त  आर. रॉनिटा के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, खूंटी द्वारा यह व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या पेयजल संकट की स्थिति में ग्रामीण सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकें। उपायुक्त ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित नलकूप, लघु तथा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं में यदि किसी प्रकार की खराबी आती है तो संबंधित प्रखंड के कनीय अभियंताओं को इसकी सूचना दी जा सकती है। शिकायत प्राप्त होने के बाद विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य कराया जाएगा, जिससे पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।उन्होंने बताया कि पेयजल एवं स्व...