रामगढ़, मई 12 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद के तत्वावधान में घुटूवा पंचायत भवन में मंगलवार को जल संकट से निपटने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विशेष कैंप में नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 तथा 21 की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा गया। वार्ड 20 की पार्षद फातमा खातून तथा 21 की वार्ड पार्षद गीता देवी ने अपने-अपने वार्ड की खराब चापाकलों और जलमीनारों की सूची नगर परिषद के पदाधिकारी को सौंपी गई। वार्ड पार्षदों ने कहा कि पूर्व में भी खराब चापाकल तथा जल मीनार की सूची नगर परिषद को सौंपी गई है। नगर परिषद अधिकारियों ने दोनों वार्डो के लगभग एक दर्जन चापाकलों को दुरुस्त कराया गया है। वार्ड पार्षदों ने डीजल की समस्या से निदान के लिए क्षेत्र में नए चापाकल और जल मीनार की मांग नगर परिषद के पदाधिकारियों से की। मौके पर सिटी मैनेजर ...