पेयजल समस्याओं को लेकर मिले मंत्री से मिलकर दी जानकारी
खगडि़या, मई 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को सांसद राजेश वर्मा व नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा पीएचडी मंत्री संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान नगर क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्याप्त जमीनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। बताया जाता है कि नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के कई वार्डों में लंबे समय से नल-जल योजना का संचालन प्रभावित है। कहीं नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है तो कहीं पाइपलाइन, मोटर एवं तकनीकी खराबी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बैठक के दौरान नगर क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.