चंदौली, जून 15 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघी में पीने के पानी की संकट से जूझ रहे ग्रामीण सोमवार को नौगढ़ ब्लाक मुख्य गेट पर बाल्टी डिब्बा लेकर के किया प्रदर्शन। पानी नहीं मिलने से नाराज आक्रोशित बस्ती वासियों ने नौगढ़-मद्धुपुर मार्ग पर जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से भीड़ को हटवाया। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि दलित बस्ती में लगा सबमर्सेबुल पंप करीब एक सप्ताह से खराब पड़ा है। जिसकी शिकायत बार बार किए जाने के बाद भी विकास विभाग से मरम्मत नहीं कराया जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी के निर्देश पर बस्ती में टैंकर का पानी पहुंचने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...