रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ संभावित पेयजल संकट को देखते हुए मेयर विकास शर्मा ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर ठोस कार्ययोजना तैयार की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेयर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी अमृत योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि 750 फीट गहराई से निकाला जा रहा पानी गुणवत्ता में बेहतर और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। प्रथम चरण में रमपुरा, संजय नगर खेड़ा और सुभाष कॉलोनी को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पेयजल समस्या का समाधान व खराब चापाकलों की हो रही मरम्मती : उपायुक्त इन क्षेत्रों के लोगों को नए पानी के कनेक्शन क...