पेयजल संकट से नाराज शुगर मिल कॉलोनी के लोगों का जल संस्थान कार्यालय पर हंगामा
देहरादून, जून 27 -- लक्सर। लक्सर में पिछले एक माह से पेयजल संकट झेल रहे शुगर मिल कॉलोनी के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने शनिवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के कुछ कर्मचारियों पर सौतेला व्यवहार करने और उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- पानी के लिए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.