रांची, अप्रैल 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी में संभावित पेयजल संकट के समाधान के लिए राज्य सरकार ने वृहद अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के निर्देश पर विभिन्न जिलों में अब पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन होगा। अभियान के तहत ग्रामसभा आधारित योजना का चयन करने का निर्देश है। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को चतरा जिले में हुई। विभाग के निर्देश पर जल्द ही अन्य जिलों में भी इस तरह का अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिलों की पंचायतों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक पंचायत में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा शुरू विभाग का कहना है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.