फरीदाबाद, जून 9 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। ऊंचा गांव स्थित जाटव मोहल्ले में पिछले करीब एक माह से पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे लगभग 50 घरों की महिलाओं का सब्र मंगलवार को टूट गया। दर्जनों महिलाएं बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय पहुंचीं और निगम आयुक्त करण सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। इस दौरान अधिशासी अभियंता डालचंद, एसडीओ विनोद अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि मोहल्ले में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से अनियमित हो गई है। न तो पानी आने का कोई निश्चित समय है और न ही पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति हो रही है। इसके कारण घरेलू कामकाज के साथ-साथ पीने के पानी की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद संयुक्त आयुक्त एवं अधिशासी अभियंता ने उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग की टीम जल्द ही म...