मेरठ, अप्रैल 28 -- गर्मी शुरू होते ही पानी की हो रही किल्लत को देखते हुए चेयरमैन अखिल कौशिक ने मंगलवार को सुबह सात बजे छह ट्यूबवेलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सभी ट्यूबवेलों पर नलकूप आपरेटर उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय उन्होंने सभी नलकूप आपरेटरों से साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी भी नलकूप के बंद रहने की शिकायत मिली तो उस आपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करते उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया जायेगा। मवाना नगर में पिछले चार-पांच दिनों से नागरिकों को पेयजल की किल्लत का सामाना करना पड़ा रहा था। टंकियों में आने वाले पानी का प्रेशर इतना कम था कि पहली मंजिल तक पानी नहीं पहुंच रहा था। यह भी पढ़ें- हर घर नल योजना की समस्या को 10 दिन में करें दुरुस्त: डीएम मोहल्ला कल्याण सिंह, मोहल्ला काबलीगेट, ढोलापुरी, ढिकौली रोड, मेरठ रोड पर पानी की किल्लत होने लग...