पाकुड़, अप्रैल 25 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। सूरज की तपिश के साथ ही प्रखंड में जल संकट गहराने लगा है। शुक्रवार को पेयजल की समस्या को लेकर उदलबनी गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकारी तंत्र की विफलता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सुबह होते ही ग्रामीण बाल्टी-बर्तन लेकर साहेबगंज-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर उतर आए और छोटा पहाड़पुर के समीप हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। चिलचिलाती धूप में हाईवे पर वाहनों के पहिए थमने से यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मनोहर किस्कू, लखीराम हेंब्रम व अन्य ने बताया कि टोले में चापाकल खराब पड़े हैं और ग्रामीण मीलों दूर से पानी ढोने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- आदिवासी कल्याण छात्रावास संख्या-05 में मोटर-बोरिंग खराब, पेयजल संकट गहराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.