बोकारो, मई 6 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 के निवासियों ने वार्ड पार्षद अमर कुमार स्वर्णकार को वार्ड में पेजजल संकट को लेकर आवेदन दिया। जिसमें पुराना बाजार, स्वर्णकार मोहल्ला सहित अन्य मोहल्ला के निवासी शामिल रहे। निवासियों ने पार्षद से वार्ड में गर्मी के साथ गहराए जल संकट को लेकर पेयजल व्यवस्था की मांग किया। निवासियों ने कहा कि निगम जलापूर्ति से निवासियों को आवश्यता अनुसार पानी नही मिल रही है। इसको लेकर गर्मी को लेकर मोहल्ला में जरूरत अनुसार वैकल्पिक पानी व्यवस्था पर काम होना चाहिए। वार्ड पार्षद अमर कुमार स्वर्णकार ने कहा कि जल व्यवस्था पर प्राथमिकता के तहत काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चास पुराना बाजार सहित आसपास के इलाके में भीषण पेयजल संकट उन्होंने कहा कि खराब चापाकल, बोरिंग आदि को दुरुस्त करते हुए जलापूर्ति व्य...