बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड इंसाफ सेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार करोड़ों रुपये की धनराशि स्वच्छ पेयजल के नाम पर खर्च की जा रही है, तो दूसरी बांदा मुख्यालय पेयजल संकट से जूझ रहा है। केन नदी नाले का रूप ले चुकी है। अवैध खनन रोका जाए। केन में पानी ही नहीं होगा तो जल संस्थान कहां से जनता को पानी दे पाएगा। कहा कि हैंडपंपों व कुंओं का जलस्तर गिर रहा है। शहर अप्रैल में ही मई व जून जैसी विकराल गर्मी के साथ पेयजल समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने जनता की पेयजल समस्या का तत्काल निदान करने की मांग की। यदि कार्रवाई नहीं होती तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना अशोक लाट पर धरना देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.