फरीदाबाद, मई 25 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को पानी की समस्या को लेकर एनआईटी के दो अलग-अलग इलाकों में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पर्वतिया कॉलोनी स्थित 60 फुट रोड पर बड़ी संख्या में लोग जलघर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। वहीं वार्ड-10 और 11 के लोगों ने पानी नहीं आने के कारण लाेगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप है कि पेयजल के लिए वह एक महीने से तरस रहे हैं। पार्षद लेकर विधायक और नगर निगम अधिकारियों तक सभी को शिकायत दे चुके हैं। लेकिन कहीं काेई सुनवाई नहीं होती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- ऋषिविहार में पेयजल संकट पर पेयजल निगम दफ्तर में प्रदर्शनपानी की आपूर्ति की स्थिति पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, कपड़ा कॉलोनी ...