मिर्जापुर, मार्च 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा, बाटमाप एवं औषधि प्रशासन विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सोमवार को नगर के भरूहना स्थित सांसद जनसम्पर्क कार्यालय पर जिले के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन से पीने के पानी की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को दूर कराए जाने की मांग की। वहीं कई उपभोक्ताओं ने बिल जमा होने के बावजूद बिजली काट देने की शिकायत की। कैबिनेट मंत्री ने दोनों विभागों के इंजीनियरों की जमकर नकेल कसी।कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बिजली विभाग के इंजीनियरों को टेलीफोन कर स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक उपभोक्ता के बिल की जांच न कर ली जाए तब तक बिजली का कनेक्शन कदापि न काटा जाए। उन्होने कहाकि प्री-पेड मीटर में भी 24 घंटे का ग्रेस पीरियड दिया जाता है। यदि किसी उपभो...