मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को प्रमुख जानकी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें पंचायत समिति सभागार का सौंदर्यीकरण कराने तथा उसका नामकरण डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, अंचल कार्यालय में लंबित कार्य, मनरेगा में आ रही परेशानियों का मुद्दा छाया रहा। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभागों से शीघ्र समाधान की मांग की। विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा गड़बड़ी, कमीशनख...