सोनभद्र, मार्च 11 -- अनपरा,संवाददाता। कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार सिंगरौली में आयोजित बैठक में विभागीय कार्यो एवं योजनाओ की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से विभागीय कार्य करे। नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करके विभागीय योजनाओं की शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करायें। जन कल्याण के कार्यो में संवेदनशीलता से कार्रवाही करे। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नही की जायेंगी। पेयजल संबंध में प्राप्त शिकायतों का दो दिवस में निराकरण कराये। समूह नल जल योजना तथा एकल नल जल योजनाओं के प्रगति संतोष जनक नही है निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरे कराकर हर घर में नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करे। जल गंगा संवर्धन अभियान तथा जल स्वाबलंबी गांव की कार्य योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि ...