अंबेडकर नगर, फरवरी 26 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के गौहन्ना बाजार की एक हजार से अधिक की आबादी लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रही है। नगर पालिका द्वारा अब तक गौहन्ना के पूर्वी छोर क्षेत्र में जलापूर्ति की सुविधा नहीं प्रदान की जा सकी है। इतना ही नहीं, प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी होती है। अकबरपुर के पॉश क्षेत्र में गौहन्ना क्षेत्र शामिल है। गौहन्ना चौराहा से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में सरकारी व निजी बसें गुजरती हैं। गौहन्ना बाजार में 50 से अधिक दुकानें हैं। इसके अलावा तीन दर्जन से अधिक घर भी हैं। बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इसके बाद भी संबंधित बाजार के लोग पेयजल व प्रकाश जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। नगर पालिका द्वारा अब तक जलापूर्...