चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- आनंदपुर, संवाददाता। विधायक जगत माझी ने शुक्रवार को आनंदपुर प्रखंड के उन इलाकों का दौरा किया जहां आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने किसी औपचारिक भवन के बजाय पेड़ के नीचे बैठकर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया, जो उनकी सादगी और जमीनी जुड़ाव को दर्शाता है। विधायक ने झारबेड़ा पंचायत के ठेठईटांगर गांव एवं ​बिंजू पंचायत के कोलबामड़ी और सतबामड़ी गांव पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों ने अपने बीच विधायक को पाकर खासे हर्षित हुए। विधायक ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उनके गांव आज भी दुर्गम हैं और वे कई बुनियादी चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्वच्छ पीने के पानी की कमी है। यहां बिजली की भी समस्याएं हैं। नियमित विद्युत आपूर्ति या बुनियादी ढांचे का अभाव है। गा...