कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- तहसील क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने मंझनपुर तहसील परिसर में मासिक बैठक कर पेयजल और जलनिकासी की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद दो सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर आकाश सिंह को सौंपा। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मंझनपुर नगर पालिका परिषद के गांधी नगर मोहल्ले में सुमन देवी के घर के पास हैंडपंप न होने से लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और विकट हो गई है, जिससे ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। दूसरी प्रमुख समस्या सरसवां ब्लॉक के बरुआ गांव की है। यहां जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। अवधेश तिवारी, तिलक नारायण तिवारी, ...