गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला संवाददाता नगर परिषद द्वारा शहर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। इसी क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष शकुन्तला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने गुरूवार को बाजार टांड़ क्षेत्र में जलमीनार निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर चयन किया।निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर स्थल की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।इस दौरान वहां मौजूद मुर्गा दुकानदारों ने अपनी समस्याएं अध्यक्ष के समक्ष रखीं। यह भी पढ़ें- 19 माह से नहीं हो रहा जर्मन हैंगर आश्रय स्थल के निर्माण का भुगतान अध्यक्ष ने सभी की...