नोएडा, अप्रैल 6 -- घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कियादनकौर, सतीश शर्मा । दौला रजपुरा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवती की पेयजल की टंकी से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के सलीम की 25 वर्षीय बेटी रानी सोमवार सुबह को परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी। इसी दौरान वह खेत के पास स्थित टंकी के परिसर में लगे नल से पानी लेने के लिए गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वहां पर पहुंच कर टंकी के ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेकर ऊपर जाने लगी। करीब 20 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोट आई और मौके पर ही उस...