गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- ट्रांस हिंडन। मोहन नगर के अर्थला इलाके में बिछाई गई नई पेयजल लाइन लीक होने से सड़क और गलियों में पानी भर गया। स्थानीय निवासी वीरपाल डबास ने बताया कि करीब छह माह पहले जलकल विभाग ने नई पेयजल लाइन बिछाई है। बुधवार को विद्युत निगम की टीम ने खंभे लगाए थे। इस दौरान लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार को आपूर्ति के समय लीकेज का पता चला। इसकी शिकायत की गई है। अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...