पेयजल योजना को विधायक ने आमजन को सौंपा
फतेहपुर, जुलाई 26 -- फतेहपुर। जलजीवन मिशन के तहत मलवां ब्लाक के चूरामन खेड़ा में हर घर नल हर घर जल परियोजना का बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने जल अर्पण कार्यक्रम के तहत लोकार्पण किया। साथ ही ग्रामीणों को जल के महत्व बताने के साथ ही इसके संरक्षण सहित जल सारथी ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन के तहत चूरामन खेड़ा के ग्रामीणों को अब नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। कहा कि ग्रामीणों को योजना के तहत नियमित रूप से क्लोरीनयुक्त शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। बताया कि शुद्ध जल के सेवन से न केवल स्वास्थ्य में सुधार होगा बल्कि गंभीर रोगों से भी निजात मिल सकेगी। उन्होंने योजना से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया, कहा कि मानव जीवन में पानी का विशेष महत्व होता है जिसके चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.