चम्पावत, मई 22 -- चम्पावत। सीमांत तामली पंपिंग योजना के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। योजना से तामली, पोलप, बचकोट एवं नाग के 400 से अधिक लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी। योजना के तहत 21 किमी क्षेत्रफल में बसे गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। योजना में 13.49 करोड़ की पूंजीगत लागत और Rs.10.8 करोड़ का सेंटेज शुल्क शामिल है। योजना का निर्माण उत्तराखंड पेयजल निगम करेगा। डीएम ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- तामली पम्पिग योजना के लिए एक करोड़ मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...