बदायूं, मार्च 1 -- बिल्सी, संवाददाता। नगर में अमृत योजना के तहत बिछाई जा रही पेयजल पाइप लाइन में अनियमितताओं का मामला गर्मा गया है। मानकों की अनदेखी से नाराज नगर पालिका परिषद के सभासदों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सभासदों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारी तकनीकी मानकों को ताक पर रखकर कार्य कर रहे हैं। शिकायत में मुख्य रूप से पुरानी पाइप लाइन को हटाए बिना ही नई लाइन डालने, पाइपों की घटिया गुणवत्ता और निर्धारित गहराई तक खुदाई न करने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। सभासदों के अनुसार, मानकों की इस अनदेखी से भविष्य में न केवल जलापूर्ति बाधित होगी, बल्कि सड़कों के धंसने का भी खतरा बना रहेगा। शाहनवाज अल्वी, नगमा बेगम और धर्मवीर सिंह समेत अन्य सभासदों ने कहा कि स्थानीय अधिकारिय...