कानपुर, फरवरी 13 -- साकेत नगर में वेंडी स्कूल के सामने पेयजल पाइप लाइन फटने से सड़क धंस गई। वहीं इलाके में जलभराव हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द मरम्मत कराकर टूटी पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है, ताकि हादसे की आशंका टल सके। जलकल जोन पांच के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज होने की जानकारी मिली है। जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...