कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की ओर से जल्द ही पेयजल पाइप लाइन के रखरखाव के लिए जिला तकनीकी इकाई (डीटीयू) का गठन किया जाएगा। इकाई गठित होने के बाद ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन की सुरक्षा बेहतर तरीके से होगी। जल जीवन मिशन योजना के अलावा अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में पेयजल टंकी से पानी की आपूर्ति हो रही है। आएदिन शिकायत होती है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से ग्रामीणों को पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है। यह समस्या बढ़ती जा रही है। जल निगम यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि तकनीकी संसाधनों का अभाव है। यह भी पढ़ें- बिना तकनीकी जांच के हस्तांतरित पेयजल योजना बनी परेशानी इस मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। अब पाइप पेयजल योजनाओं के प्रणाली के संचालन के लिए व अनुरक्षण के लिए तकनीकी मानव संसाधन उपलब्ध कराने ...