पेयजल परियोजना के लिए खोदे गए रास्ते से परेशानी
संतकबीरनगर, जून 23 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। शहर के गायत्री पुरम कॉलोनी की मुख्य सड़क को पेयजल परियोजना के लिए खोद दिया गया है। पाइप डालने के बाद जिम्मेदार उसे ठीक करना भूल गए हैं। मुख्य सड़क होने के नाते इससे लोगों को आना जाना भी अधिक होता है। स्थिति यह है आधा से अधिक सीसी रोड को तोड़ दिया गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों के कारण दो पहिया और चार पहिया दोनों वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। कई जगह तो ऐसी स्थिति हो गई है कि दो वाहन क्रॉस ही नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द इसे ठीक करने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.