फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर वासियों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग सेक्टर-11डी स्थित जल परीक्षण प्रयोगशाला को माइक्रो लैब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लैब के अपग्रेड होने के बाद पेयजल की गुणवत्ता की अधिक सटीक और वैज्ञानिक जांच संभव हो सकेगी। वर्तमान में जन स्वास्थ्य विभाग की सेक्टर 11डी लैब बनी हुई है। इसमें शहर में सप्लाई हो रहे पेयजल के नमूने जांच के लिए पहुंचते हैं। अभी लैब में सुविधाओं की काफी कमी है। लैब में केवल केमिकल और बैक्टीरियोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसके कारण सीवर के पानी और बीओडी (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड) जैसे महत्वपूर्ण मानकों की जांच नहीं हो पाती है। इसे लेकर विभाग...