देहरादून, फरवरी 20 -- पौड़ी। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति उत्तराखंड पेयजल निगम पौड़ी ने पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने, राजकीय विभाग घोषित होने तक वेतन/पेंशन का आहरण कोषागार से निर्गत करने, सेंटेज व्यवस्था समाप्त करते हुए पेयजल निगम कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय का एकमुश्त प्रावधान करते हुए सचिव (पेयजल) के निवर्तन पर रखते हुए प्रत्येक माह 1 तारीख को नियमित रूप से वेतन/पेंशन का भुगतान करने की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जल्द ही समस्याओं को हल करने की मांग उठाई। धरना देने वालों में अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति अध्यक्ष इंजीनियर योगेश जंगपांगी, जनपद सचिव हर्षपाल सिंह रावत, सदस्य विवेक भट्ट और विकास सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.