मिर्जापुर, मई 9 -- जिगना। क्षेत्र के अरंगी सरपती एवं नीबी गहरवार गावों में में शुक्रवार को पंचायत भवनों पर संपन्न हुए चौपाल में हर घर नल योजना की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। यह भी पढ़ें- चौपाल में ग्रामीणों ने रखी तमाम समस्याएंसमस्याएं उठाई गईं अरंगी सरपती में ग्रामीणों का तेवर देखकर नोडल अधिकारी डीपीआरओ संतोष कुमार के पहुंचने के पहले ही मिशन कर्मी भाग निकले। सरोज यादव एवं ग्रामीणों ने बताया कि महुआरी खुर्द बस्ती में इंटरलॉकिंग के बीचोंबीच पाइप लाइन ध्वस्त होने से पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। पांच हजार की आबादी वाले गांव की आधी आबादी पेयजल के लिए हलकान है। प्रधान शर्मीला देवी ने बताया कि आपरेटर कार्य क्षेत्र से अक्सर गायब रहता है। डीपीआरओ ने तत्काल आपरेटर बदलने का निर्देश दिया। आवास की पात्रता सूची चस्पा करने का निर्देश दिया। सा...