कन्नौज, फरवरी 20 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम के कुशलपुरवा गांव स्थित जल जीवन मिशन के तहत पेयजल टंकी की मोटर खराब होने से पंचायत के छह गांवों में भीषण जलसंकट उत्पन्न हो गया है। पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप होने के कारण करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम पंचायत तालग्राम देहात के कुशलपुरवा में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब नौ वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। मोटर खराब होने के कारण कुशलपुरवा, महानागर, कुडरी, कलकत्तापुरवा, रसूलाबाद सहित आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीण विजय, सत्येंद्र, पप्पू, महेंद्र, मोहित, रोहित, लालसिंह, विमल, जीतेंद्र, सचिन, राजीव, प्रदीप व लालार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.