पेयजल के लिए आरओ प्लांट पर निर्भर हैं लोग
गंगापार, जून 29 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट अभी भी बना हुआ है। पानी की समस्या लोगों के लिए एक स्थायी परेशानी बन गई है। नगर पंचायत की ओर से टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि टैंकर का पानी पीने योग्य नहीं होता। ऐसे में अधिकांश परिवार पीने के पानी के लिए निजी आरओ प्लांट से पानी खरीदने को मजबूर हैं। नगर में जैसे ही पानी का टैंकर पहुंचता है, लोग बाल्टी, डिब्बा और अन्य बर्तन लेकर लाइन में लग जाते हैं। कई स्थानों पर पहले पानी भरने को लेकर लोगों के बीच कहासुनी भी हो जाती है। गर्मी और लगातार बनी पेयजल समस्या के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टैंकर से मिलने वाले पानी का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए किया जाता है, जबकि पीने के लिए उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.