सिमडेगा, मार्च 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। संस्था नगर अपना के अध्यक्ष चन्दन डे ने डीसी से मुलाकात कर वार्ड नंबर 17 में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वार्ड के 90% निवासी पेयजल के लिए सार्वजनिक चापाकल पर निर्भर करते है। वषों से नए चापाकल की खुदाई नहीं होने के कारण पेयजल के लिए अभी से ही समस्या शुरु हो गई है। उन्होंने डीसी को बताया कि वार्ड 17 के किसी भी भाग में पानी आपूर्त के लिए पाइप नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने पेयजलापूर्ति के लिए पाइप शीघ्र बिछाने एवं 12 सोलर वाटर मिनी प्लांट स्थापित कराने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...