पेयजल की समस्या से जूझ रहा है सरकारी विद्यालय
देवघर, मई 10 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय हरिजन कॉलोनी चांदमारी पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों से जानकारी मिली कि प्रचंड गर्मी के बावजूद विद्यालय में पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। विद्यालय में लगा एकमात्र चापानल कुछ दिन पूर्व खराब हो चुका है, बोरिंग पूरी तरह बंद हो चुका है। पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। विद्यालय में पानी के अभाव में मध्याह्न भोजन भी नहीं बन पा रहा है। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को पूर्व में दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इतना ही नहीं वर्तमान में विद्यालय परिसर में दो आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हो रहे हैं। जहां पानी की कमी के कारण बच्चों को पोषाहार देने में भी कठिनाई हो रही है। विद्यालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है। विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.