चंदौली, अप्रैल 10 -- सकलडीहा। सकलडीहा सघन तिराहा और कमालपुर रोड पर बीते दो माह से पेयजल आपूर्ति बंद है। ब्लॉक रोड पर एक साल से अधिक समय से पेयजल आपूर्ति बंद है। जिसे लेकर महिलाओ से लेकर दुकानदार परेशान है। शुक्रवार को सुबह पेयजल की समस्या से परेशान दुकानदारों ने जल जीवन मिशन और जल निगम के कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग किया। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारी मंत्री से मिलकर समस्या से अवगत करायेंगे। इस मौके पर विरोध जताने वालों समाजसेवी रतेन्द्र राजभर, मुन्ना, विनोद, गोलू पांडेय, संजय मोदनवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...